जमीन का एलपीसी देने के नाम पर पहले किया पैसे की मांग, फिर मांगा महिला मोबाइल नंबर, महिला ने अंचल के कर्मी की कर दी धुनाई.

जमीन का एलपीसी देने के नाम पर पहले किया पैसे की मांग, फिर मांगा महिला मोबाइल नंबर, महिला ने अंचल के कर्मी की कर दी धुनाई.

गिरिडीह : गिरिडीह में जमीन के दाखिला खारिज के नाम पर अंचल के कर्मी अब लोगो का शोषण करने पर उतारू है। हालात ऐसे है कि जिनसे मुहमांगी रकम मिल गई। तो वैसे लोगो के काम भी झट से हो जाते है। यानि, जमीन के दस्तावेज चाहे जैसे भी हो। सिर्फ मुहमांगी रकम मिलना चाहिए। सोमवार को जिले के दो अंचल के राजस्व कर्मीयो का मामला इसकी बानगी है। पहला मामला जिले के तिसरी अंचल से जुड़ा हुआ था। जहां के अंचल निरीक्षक का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ। तो दूसरी घटना सदर अंचल गिरिडीह की है। बहराल, ये अलग बात है कि ऐसे मामले सामने आने के बाद भी दोषी कर्मियों के खिलाफ सिर्फ इसलिए कार्रवाई नही होती। क्योंकि जमीन के दाखिल खारिज को लेकर मिलने वाले रकम का कमीशन हर टेबल पर पहले से तय होता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को सदर प्रखण्ड गिरिडीह के महेशलून्दी गांव की महिला अपने जमीन का एलपीसी प्रमाण पत्र लेने अंचल कार्यलय पहुंची। इस दौरान सदर अंचल के हल्का छह के कर्मी त्रिभुवन यादव से महिला ने एलपीसी का प्रमाण पत्र मांगी। तो परम्परागत सिस्टम के अनुसार हल्का कर्मी त्रिभुवन ने पहले महिला से रुपए की मांग किया। इसके बाद आरोपी कर्मी ने सारी हदें तोड़ते हुए महिला से उसका नंबर ही मांग बैठा। इसके बाद महिला भड़की और हल्का राजस्व कर्मी त्रिभुवन यादव पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ना सुरु कर दी। महिला के गुस्से को देखते हुए वहां खड़े लोगो में भी हिम्मत नही हुआ कि वो कर्मी को बचा सके। लिहाजा, आरोपी कर्मी किसी तरह वहां से खुद को बचा कर निकलने में सफल हुआ।

इस घटना के दौरान काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। लोगो की भीड़ जुट गई। किसी प्रकार लोगो ने माहौल को शांत किया। इस बीच जानकारी मिलने के बाद मुफ्फिसल थाना के पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे। और पूरे मामले की जानकारी ली। इधर बाद महिला ने कर्मी पर लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से वो एलपीसी के अंचल के चक्कर लगा रही है। लेकिन राजस्व कर्मी त्रिभुवन यादव उन्हें लगातार पिछले कई दिनों से परेशान थी। इसी क्रम में सोमवार को जब वह एलपीसी लेने पहुंची। तो त्रिभुवन यादव पैसे मांगते हुए महिला का नंबर मांग बैठा। इधर एक बार खुद को बचाने के प्रयाश में कर्मी जुटते हुए कई तर्क देता रहा। तो सदर अंचल co भी कह बैठे और कर्मी को बेकसूर बताते हुए कहा की कर्मी की कोई गलती नही। बल्कि महिला ही कर्मी से लड़ने आई थी। ऐसे में महिला पर कार्रवाई की जाएगी।

गिरिडीह, दिनेश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now