Screenshot 2020 10 22 20 12 28 36

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुर्गा माता पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया।

जामताड़ा देवाशीष

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवरात्र के मौके पर माता दुर्गा के पूजा पंडालों के उद्घाटन का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। जामताड़ा के मिहिजाम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दुर्गा माता पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दुमका उपचुनाव में प्रचार के बाद वापस रांची लौट रहे थे जिस क्रम में वे मिहिजाम में रुके और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात भी की। पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड की सरकार सही तरीके से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ राज्य की जनता ने सरकार बनाया था उस उम्मीद पर वर्तमान सरकार खरा नहीं उतर पा रही है जिससे आम जनता में आक्रोश उपज रहा है वहीं उन्होंने केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और पूरे विश्व में मोदी जी का गुणगान हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थिति में भी नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न राष्ट्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत चुनौतियों का सामना करता जा रहा है तथा अपनी पहचान बना रहा है

Share via
Share via