20260324 121441

धनबाद तीर से छलनी हुआ सीना: जमीन विवाद में खूनी भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर!

धनबाद तीर से छलनी हुआ सीना: जमीन विवाद में खूनी भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260324 121441

धनबाद के राजगंज मे जमीन विवाद ने लिया खतरनाक रूप—तीर चला, सीना छलनी!

धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रंग ले लिया। दो गुटों की भिड़ंत में विनय कुमार महतो (25) के सीने में तीर उतर आया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीड़ितों को रिम्स भेजा गया है।

कैसे भड़का खूनी विवाद?

दोनों पक्ष लंबे समय से विवादित जमीन पर अपना दावा ठोंक रहे थे। रविवार को एक पक्ष ने खेतीबाड़ी शुरू कर दी, तो दूसरे पक्ष ने रोकने की कोशिश की। बात बिगड़ी, तो लाठियां, पत्थर और आखिरकार तीर चलने लगे। विनय के सीने पर लगा तीर उन्हें प्राणघातक चोट दे गया। शंभु महतो (शक्ति चौक), अरुण कुमार महतो (सोनदाहा), जयराम महतो और मोहन महतो भी गंभीर रूप से घायल हैं—शंभु व अरुण के सिर फट गए।

परिजनों ने सबसे पहले राजगंज के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद राजगंज पुलिस ने सभी को एसएनएमसीएच भेजा, जहां से विनय को रिम्स रेफर कर दिया गया।

घायल जयराम महतो (सहदेव महतो के पुत्र) ने सुरेंद्र हेंब्रम, धीरेंद्र हेंब्रम और उनके परिजनों पर मारपीट कर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। पुलिस घायलों व परिजनों से पूछताछ कर रही है। थानेदार अलिशा कुमारी ने बताया, “जमीन विवाद से मारपीट हुई। सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है, जांच जारी है।”ग्रामीण इलाकों में जमीन विवादों का यह खूनी रूप चिंता बढ़ा रहा है।

 

Share via
Share via