20260331 153735

असम का रण: JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन की एंट्री , झारखंड के दिग्गजों की साख दांव पर, आमने-सामने होंगे ‘अपने’

असम का रण: JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन की एंट्री , झारखंड के दिग्गजों की साख दांव पर, आमने-सामने होंगे ‘अपने’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260331 153735 1

रांची/गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव का घमासान अब केवल पूर्वोत्तर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह झारखंड की सियासत के लिए भी एक ‘अग्नि परीक्षा’ बन चुका है। झारखंड कैबिनेट के लगभग आधा दर्जन कद्दावर मंत्री इस समय असम की गलियों में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन की एंट्री

JMM के चुनाव अभियान को और धार देने के लिए आज पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी देवघर से असम के लिए रवाना हो गईं। उनके इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कल्पना सोरेन के चुनावी सभाओं में उतरने से JMM के पक्ष में नई ऊर्जा का संचार होगा और महिला वोटरों के बीच पार्टी की पैठ मजबूत होगी।

अजीब इत्तेफाक: यहाँ साथ, वहाँ खिलाफ

दिलचस्प बात यह है कि जो मंत्री रांची में कैबिनेट की बैठकों में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, वे असम के चुनावी मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। गठबंधन की राजनीति का यह विरोधाभास असम के चुनावी मंचों पर साफ देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संभाला मोर्चा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद फ्रंट फुट पर रहकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। उनके निशाने पर विरोधी दल और उनके मुद्दे हैं, जिससे असम का सियासी पारा गरमा गया है।

 

Share via
Share via