खूंटी-मुरहू रामनवमी हिंसा: तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन बंद जारी, BJP ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति

खूंटी-मुरहू रामनवमी हिंसा: तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन बंद जारी, BJP ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति

खूंटी-मुरहू रामनवमी हिंसा: तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन बंद जारी, BJP ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूंटी-मुरहू रामनवमी हिंसा: तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन बंद जारी, BJP ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति

अंकित कुमार साहू

खूंटी, 31 मार्च : झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए कथित पथराव और उसके बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के तीसरे दिन भी सर्व सनातन समाज के आह्वान पर अनिश्चितकालीन बंद का असर दिख रहा है। बाजार बंद रहे, यातायात प्रभावित हुआ और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

घटना क्या थी?

रामनवमी (28 मार्च ) के दिन मुरहू के महादेव मंडा क्षेत्र में शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही पथराव में बदल गया। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारा 163 (कुछ जगहों पर 144) लागू की और भारी फोर्स तैनात किया। सनातनी समाज का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई एकतरफा रही और पथराव करने वालों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई।

विरोध प्रदर्शन तेज

इस घटना के विरोध में रविवार से ही खूंटी-मुरहू क्षेत्र में अनिश्चितकालीन बंद शुरू हो गया। सोमवार शाम को खूंटी मुख्यालय में सर्व सनातन समाज ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। जुलूस नेताजी चौक से भगत सिंह चौक तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।संगठन के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक बंद जारी रहेगा। जुलूस में जीतेंद्र कश्यप, प्रियांक भगत, अनूप साहू, मुकेश जायसवाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

BJP की निष्पक्ष जांच समिति गठित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद आदित्य साहू ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। समिति जल्द ही मुरहू पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाएगी।समिति के सदस्य:राकेश प्रसाद (प्रदेश उपाध्यक्ष)
बालमुकुंद सहाय
नवीन जायसवाल (मुख्य सचेतक)
सीपी सिंह (विधायक)
नीलकंठ सिंह मुंडा (विधायक)
सीमा शर्मा

प्रशासन की तैयारियां

प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। मुरहू थाना क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी निषेधाज्ञा लागू है। अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।यह घटना रामनवमी के शुभ अवसर पर सांप्रदायिक सद्भाव को चुनौती देने वाली है। स्थानीय लोग अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now