20251225 092254

सिमडेगा नगर परिषद चुनाव में ओबीसी आरक्षण शून्य होने पर पिछड़ी जातियों में आक्रोश, समिति करेगी चरणबद्ध आंदोलन

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा नगर निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण शून्य किए जाने से पिछड़ी जातियों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। इस मुद्दे पर पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है और आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।

समिति की बैठक कुंज नगर में हुई, जिसमें अध्यक्ष रामजी यादव की अध्यक्षता में सदस्यों ने चुनाव में ओबीसी आरक्षण न दिए जाने पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। मुख्य संरक्षक जगदीश साहू ने बताया कि समिति ने ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है और डीसी से हुई वार्ता की जानकारी भी साझा की।

अध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि पड़ोसी जिलों गुमला और लोहरदगा में ओबीसी को आरक्षण प्रदान किया गया है, लेकिन सिमडेगा में ऐसा न करना ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय और शोषण के समान है। बैठक में ओबीसी के हक के लिए उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। पहले चरण में 26 दिसंबर (शुक्रवार) को सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे प्रिंस चौक से आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जो नीचे बाजार पेट्रोल पंप होते हुए महावीर चौक पहुंचेगी और वहां पुतला दहन होगा।

अगले चरणों में धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन की योजना है, जिसमें जिला व प्रमंडल स्तर पर बंद का आह्वान भी शामिल हो सकता है। समिति ने अगली बैठक में सभी पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधियों को शामिल होने की अपील की।

बैठक में अनूप केशरी, रमेश महतो, अरविंद प्रसाद, अशोक, दिलीप साह, सुनील साह, उदय साह, मुकेश प्रसाद, अमित प्रसाद, अनूप प्रसाद, परशुराम साहू, शंभू भगत, बजरंग, संजय गुप्ता, राकेश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Share via
Share via