नगर परिषद चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

नगर परिषद चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

Share
Link copied

नगर परिषद चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

नरेश शर्मा/  सिमडेगा

सिमडेगा नगर परिषद सिमडेगा के होने वाले चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिए जाने पर ओबीसी वर्ग ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
रविवार की शाम कुंज नगर में पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद जिले के नगर परिषद चुनाव में ओबीसी वर्ग को शून्य आरक्षण दिया जाना बर्दाश्त योग्य नहीं है। बैठक में चुनाव में ओबीसी को आरक्षण दिए जाने के मामले को लेकर डीसी से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी अगर ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया जाता है तो आंदोलन करते हुए अदालत की शरण में जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जगदीश साहू ने की। बैठक में पूर्व वार्ड पार्षद राम जी यादव, अनूप केशरी, बजरंग प्रसाद, सिंटू गुप्ता, रामकिशन केशरी, मिस्टर, घूरन साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।

रामजी यादव बने समिति के अध्यक्ष

बैठक में समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से रामजी यादव को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं अनूप केसरी, मुकेश प्रसाद और शंभू भगत को उपाध्यक्ष, बजरंग प्रसाद को महासचिव, संटु गुप्ता को सचिव और संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया इसी तरह जगदीश साहू को मुख्य संरक्षक और मोहम्मद मोइनुद्दीन अहमद एवं बेचन प्रसाद को संरक्षक बनाया गया। समिति के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow