भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बड़ी साजिश ! बांग्लादेशी आतंकी भारत में दे रहा ट्रेनिंग
भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बड़ी साजिश ! बांग्लादेशी आतंकी भारत में दे रहा ट्रेनिंग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद वहां के प्रतिबंधित संगठन भारत विरोधी साजिश रच रहे हैं। इसका खुलासा झारखंड एटीएस को मिली एक सूचना से हुआ है। एटीएस को सूचना मिली है कि बांग्लादेश का प्रतिबंधित संगठन जेएमबी से जुड़ा आतंकी अब्दुल मम्मुन मुर्शिदाबाद के धुलिया के रास्ते बांग्लादेश सीमा पार कर जनवरी में पाकुड़ आया था। यहां उसने जेएएचए नामक एक संगठन के साथ बैठक की।
मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बंगाल और पाकुड़ के कई संदिग्ध शामिल हुए। जिसके बाद उसने जेएएचए के कैडरों को ट्रेनिंग भी दी और लौट गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एटीएस अब इसकी जांच में जुट गया है। साथ ही सभी जिलों के एसपी और डीआईजी को गोपनीय सूचनाएं जुटा कर कार्रवाई के लिए लिखा है।
एटीएस को जानकारी मिली है कि अब्दुल मम्मुन बांग्लादेश के सतखीरा के गोपीनाथपुर इलाके का रहने वाला है. अवैध तरीके से सीमा पार करने के बाद वह 6 जनवरी को पाकुड़ पहुंचा था. पाकुड़ पहुंचने के बाद उसने जेएएचए के 15 सदस्यों को ट्रेनिंग दी है.

















