सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, नौ फरार
सिमडेगा : उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सिमडेगा जिले में एक बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ लोग मौके से फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर राजू नयन ने बताया कि डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर सायपुर, डेली मार्केट और कसडेगा में अवैध शराब बिक्री और चूलाई के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न घरों से 40 लीटर महुआ शराब और 500 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इंस्पेक्टर नयन ने कहा कि यह अभियान उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान तीन व्यक्तियों को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा गया, जबकि नौ अन्य लोग उत्पाद पुलिस को देखकर फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
















