राजकीय श्रावणी मेला 2025: क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत, त्वरित होगा समाधान

राजकीय श्रावणी मेला 2025: क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत, त्वरित होगा समाधान

राजकीय श्रावणी मेला 2025: क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत, त्वरित होगा समाधान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने नवीन तकनीकों का उपयोग शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार, मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर त्वरित समाधान के लिए क्यूआर कोड स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मेला क्षेत्र में जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर श्रद्धालु अपनी शिकायत तस्वीर के साथ दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद कंट्रोल रूम में गठित विशेष सेल द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह सुविधा शौचालय, पानी, होल्डिंग प्वाइंट, प्रशासनिक शिविर, स्वास्थ्य शिविर, साफ-सफाई, कांवरिया रूटलाइन या अन्य असुविधाओं के लिए उपलब्ध है।

उपायुक्त ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर गूगल फॉर्म खुलेगा, जिसमें शिकायत दर्ज करने और तस्वीर अपलोड करने का विकल्प होगा। शिकायत कंट्रोल रूम के सिस्टम में प्राप्त होते ही संबंधित विभाग को टैग कर समाधान का निर्देश दिया जाएगा। मेला में प्रतिनियुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी।

उपायुक्त ने कहा कि देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। इस नई तकनीक से हमारा लक्ष्य श्रद्धालुओं को एक सुगम और सुखद अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे बाबा बैद्यनाथ की नगरी से अच्छी यादें लेकर लौटें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now