गुमला में पुलिस को बड़ी कामयाबी: 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
गुमला : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एक तीव्र मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली मार्टिन केरकेट्टा, जिस पर 15 लाख रुपये का इनाम था, मारा गया। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में 2 से 3 अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने कामडारा क्षेत्र के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान नक्सलियों के एक दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में मार्टिन केरकेट्टा, जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन का प्रमुख सदस्य था, मारा गया। माना जा रहा है कि वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। घटनास्थल से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद करने की कोशिश की जा रही है। घायल नक्सलियों की तलाश के लिए जंगल में व्यापक छानबीन जारी है।

















