20250919 212219

बिहार सरकार ने एशिया कप 2025 विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम को किया सम्मानित, 2.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ-साथ बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। समारोह में बिहार सरकार ने भारतीय हॉकी टीम को 2.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

इस आयोजन में बिहार सरकार के मंत्री एवं बिहार हॉकी संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार (आईएएस), विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ (आईएएस), अपर मुख्य सचिव (खेल) बी. राजेंद्र (आईएएस), महानिदेशक-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (बीएसएसए) रवींद्रन शंकरन (आईपीएस), मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि (आईएएस), मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. गोपाल सिंह (आईएफएस), खेल निदेशक महेंद्र कुमार (आईएएस) और हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भी मौजूद रहे।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस सम्मान के लिए बिहार सरकार और मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान हमारी टीम के लिए गर्व का क्षण है और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

बिहार सरकार ने इस उपलब्धि के लिए भारतीय हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत देश के लिए गौरव का विषय है। यह समारोह बिहार में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share via
Share via