BJP

झारखंड हुआ फिर से शर्मसार,जरमुंडी की घटना पर बोले प्रदेश BJP अध्यक्ष दीपक प्रकाश

BJP

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ध्वस्त विधि व्यवस्था,महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म एवम हत्या की घटनाओं केलिए मुख्यमंत्री जिम्मेवार…..दीपक प्रकाश

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला। राज्य के बदहाल विधि व्यवस्था एवम महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं केलिए मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया।

प्रकाश ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं से झारखंड देश भर में शर्मसार हुआ है। बहन बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं में राज्य ने रिकॉर्ड बनाया है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से पिछले 33महीनो में प्रतिदिन औसत 5बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में रोज घटित हुई हैं।

दीपक  प्रकाश ने कहा कि अब बहन बेटियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। दो महीना पहले दुमका की अंकिता को घर में सोते हुए पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। और बीती रात जरमुंडी की बेटी के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई।उन्होंने कहा कि इस सरकार में अब पुलिस कर्मी जिनके ऊपर जनता की सुरक्षा का दायित्व है वे भी बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे। उन्होंने  कहा कि ऐसी भयावह स्थिति प्रदेश की जनता ने कभी महसूस नही किया।

कहा कि इन सारी घटनाओं केलिए मुख्यमंत्री और उनके सरकार की नीतियां जिम्मेवार है।उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं पर सरकार की उदासीनता भी चिंता की बात है। चाहे दुमका में अंकिता के साथ घटित घटना हो या बीती रात जरमुंडी की घटना इलाज केलिए जितनी तत्परता और व्यवस्था राज्य को करनी चाहिए थी उसमे यह सरकार पूरी तरह विफल रही है।

 

Share via
Share via