BJP

रांची सदन से BJP के चार विधायको को निलंबित मामले पर सियासत तेज,स्पीकर और सीएम सोरेन ने दी सफाई।

विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन BJP  के चार विधायको को स्पीकर ने सदन से 4 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया है जिसके बाद विपक्षी पार्टी बौखलाई नजर आ रही है, निलंबित मामले पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा की विपक्षी पार्टी भी सदन के सदस्य हैं लेकिन सदन की गरिमा बनाकर रखना हमारा कार्य है इसलिए हमें उन्हें निलंबित करना पड़ा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही इस सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भाजपा काम कर रही है वह नहीं चाहती कि सत्र का संचालन सुचारु रुप से किया जा सके……. सोरेन ने कहा की झारखंड में इस वक्त कम वर्षा होने के विषय पर चर्चा आज होनी थी लेकिन चर्चा होने से पहले ही विपक्ष के विधायकों ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया लेकिन सरकार को किसानों की चिंता है

Share via
Share via