20260403 160043

झारखंड में धूमधाम से मनेगा BJP का 47वां स्थापना दिवस: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की विस्तृत रूपरेखा

झारखंड में धूमधाम से मनेगा  BJP का 47वां स्थापना दिवस: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की विस्तृत रूपरेखा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260403 160043

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घोषणा की है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रैल को झारखंड में बेहद उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला तैयार की है।

बूथ से लेकर शहर तक फहराएगा ‘नया ध्वज’

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के घरों, सभी बूथों, जिला एवं प्रदेश मुख्यालयों पर पार्टी का नया ध्वज फहराया जाएगा। मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों और चट्टी बाजारों में भी बड़े झंडे लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे झंडोत्तोलन के दौरान सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें।

तिथिवार कार्यक्रमों का शेड्यूल
तिथि | प्रमुख गतिविधियाँ |
5 अप्रैल | बूथ, मंडल और जिला कार्यालयों में स्वच्छता अभियान और महिला मोर्चा द्वारा रंगोली एवं सजावट। |
6-7 अप्रैल | बूथों और घरों पर ध्वजारोहण; जिला मुख्यालयों में पार्टी की विकास यात्रा पर संबोधन। |
8-9 अप्रैल | जिला मुख्यालयों में सक्रिय सदस्य सम्मेलन; मोदी सरकार की उपलब्धियों और ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर चर्चा। |
10-12 अप्रैल | ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’: जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी 50 गांवों में जाकर जनसंपर्क करेंगे। |

“राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा”

मीडिया को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा, “भाजपा ‘पार्टी विद डिफरेंस’ है। यह जनसंघ के दौर से कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से सिंचित होकर आज एक विशाल वृक्ष बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा देश के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन चुकी है।”

गांव-गांव पहुचेंगे दिग्गज नेता

10 से 12 अप्रैल के बीच चलने वाले ‘गांव चलो अभियान’ के तहत सांसद, विधायक, नगर महापौर और प्रदेश पदाधिकारी सीधे जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान:
सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
बुद्धिजीवियों और गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क साधा जाएगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा।
स्थापना दिवस कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए भाजपा ने पांच सदस्यीय प्रदेश टोली के साथ-साथ जिलावार टोलियों का भी गठन किया है, ताकि संगठन की मजबूती और चुनावी सफलता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

Share via
Share via