भाजपा साकची मंडल पूर्वी नें सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर : झारखंड की हेमंत सरकार अपनें 9 माह के कार्यकाल में महिलाओं का उत्पीड़न लगातार बढ़ा है. सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने मे पूरी तरह विफल साबित हुई है. इन मामलों से प्रदेश की महिलाएं भयाक्रांत है, और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं. महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने एवं इनके रोष को स्वर देने के उद्देश्य से भाजपा साकची मंडल पूर्वी के अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व में राज्य के असफल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कालीमाटी रोड सागर होटल गोलचक्कर पर किया गया.
कार्यक्रम में मुख्यरूप से हेमंत साहू, अमित अग्रवाल, निर्मल दीक्षित, सन्नी संघी, अमित गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, युवराज सिंह, राजेश त्रिपाठी, लखि कौर, रानी कौर,अमन सिंह, इकबाल सिंह, त्रिलोचन सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
















