20250811 160038

केरसई में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को किया नमन

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केरसई मंडल द्वारा आज डिवाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल से इंदिरा चौक होते हुए केरसई बाजार परिसर तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में डिवाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे, जिससे देशभक्ति का माहौल और जीवंत हो गया।

तिरंगा यात्रा के उपरांत जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि यह यात्रा भारत के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को याद करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए हम अपने सैनिकों के अदम्य साहस को सम्मान देते हैं।

केरसई प्रखंड प्रभारी रवि गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “इस बार की तिरंगा यात्रा विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों को समर्पित है। इन सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से पाकिस्तान के दांत खट्टे किए। ऑपरेशन सिंदूर ने स्वदेशी हथियारों के प्रदर्शन के माध्यम से विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया और यह साबित किया कि भारत किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।”

मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो न केवल देशभक्ति का संदेश देता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी राष्ट्रप्रेम से प्रेरित करता है। उन्होंने इस आयोजन को भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के सह-संयोजक सुरेश प्रसाद, सुधीर मांझी, बुलेश्वर प्रसाद, गौतम कुमार, विकास कुमार, खिरोधर प्रधान, जगेश्वर मांझी, प्रभु मांझी, राजेश प्रसाद, कृष्ण कुमार, रविन्द्र मांझी, शंकर प्रधान, गोपाल बैगा, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता और डिवाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे मौजूद थे।

Share via
Share via