भाजपा ने विभिन्न प्रखंडों में निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का जोश

भाजपा ने विभिन्न प्रखंडों में निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का जोश

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सिमडेगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारों के साथ देशभक्ति का उत्साह प्रदर्शित किया।

कुरडेग में आयोजित तिरंगा यात्रा के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री सोनी पैंकरा ने कहा, “तिरंगा हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है। इसके नीचे सभी जाति और पंथ के लोग एकजुट हो जाते हैं। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति हमारी देशभक्ति को और मजबूत करना, सेवा भाव को बढ़ाना और ऑपरेशन सिंदूर सहित सभी सैन्य कार्रवाइयों पर गर्व करना है।”

पाकर टांड़, बोलबा, और जलडेगा मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में अजय जायसवाल, रविंद्र शर्मा, सीताराम प्रसाद, मनिंदर बिंझिया, मोतीलाल ओहदार, सुरजन बड़ाईक, सुभाष प्रसाद, चतुर बड़ाईक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल देशभक्ति का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि क्षेत्र में एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow