झारखण्ड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सरकारी कार्यालयों में शिबू सोरेन की तस्वीर लगाने की मांग

झारखण्ड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सरकारी कार्यालयों में शिबू सोरेन की तस्वीर लगाने की मांग

Share
Link copied

झारखण्ड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सरकारी कार्यालयों में शिबू सोरेन की तस्वीर लगाने की मांग

रांची, 13 अगस्त : राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में आज सुबह 7:30 बजे दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांची रिवोल्ट जनमंच सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्गीय सोरेन के ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

झारखण्ड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सरकारी कार्यालयों में शिबू सोरेन की तस्वीर लगाने की मांग

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिबू सोरेन के शोषण और महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष को झारखण्ड के लिए प्रेरणादायी बताया। रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा, “नेमरा जैसे छोटे गाँव से निकलकर शिबू सोरेन ने देश-दुनिया में शोषितों की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष हमें सिखाता है कि अपने हक के लिए कभी न झुकें।” जयशंकर जयपुरियार ने कहा, “शिबू सोरेन झारखण्ड की मिट्टी में बसे हैं। उनकी आवाज नेमरा से संसद तक गूंजी और इतिहास रचा।”

4 अगस्त 2025 को निधन होने वाले शिबू सोरेन झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे। कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, निगा टाना भगत, कर्नल आनंद भूषण, अभिषेक कुमार मिंकु सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

झारखण्ड: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, सरकारी कार्यालयों में शिबू सोरेन की तस्वीर लगाने की मांग

सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर झारखण्ड सरकार से मांग की गई कि महाराष्ट्र में बाला साहेब ठाकरे की तर्ज पर सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का चित्र स्थापित किया जाए। यह मांग उनके योगदान को सम्मान देने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow