IMG 20210531 WA0033

भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर ने किसानों से तरबूज खरीद जरूरतमंदों के बीच बाँटा.

राँची : मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने के अवसर को भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ईकाई ने अलग अंदाज में मनाया। युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने किसानों से तरबूज खरीदा और फिर उसे जरूरतमंदों के बीच वितरित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद संजय सेठ ने भी युवा मोर्चा के इस कदम की सराहना की और कहा कि यह भाजपा ही है, भाजपा के कार्यकर्ताओं का संस्कार ही हैं की यह समाज के हर वर्ग की चिंता करते हैं। युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने किसानों से तरबूज खरीद कर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया, यह वास्तव में बहुत ही अच्छा कार्य है। किसानों को उनकी फसलों की कीमत मिल गई और जरूरतमंदों को फल भी मिला। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की यह सोच बहुत अच्छी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की 7 साल पूर्व हुए इस उपलक्ष्य में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिल्कुल अलग ढंग से 7 वर्ष की सफलता का जश्न मनाया। समाज के हर वर्ग की चिंता की। इसके लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री रोमित नारायण सिंह और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं।

भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा युवा मोर्चा रांची महानगर लगातार समाज सेवा का कार्य कर रही है।इस कोविद के समय में भी इन्होंने लोगो की हर संभव मदद की चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिसिन, ब्लड, राशन, एंबुलेंस, प्लाजमा हो और अब युवा मोर्चा रांची महानगर परेशान किसानों की मदद के लिए सीधा इनसे इनके फल खरीदकर लोगो के बीच निशुल्क बाटने का काम कर रही है। ये सभी कार्यकर्ता पार्टी और समाज के धरोहर है। इस बाबत भाजपा महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों की फसलों की हालत काफी खराब है। किसान काफी बदहाली में पहुँच चुके हैं। फसल खेतों में खराब हो जा रही है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम मिलकर किसानों की मदद करें। जब राज्य सरकार का भी ध्यान किसानों पर नहीं है तो हमारी जवाबदेही और भी बढ़ जाती है। इसलिए युवा मोर्चा ने यह कदम उठाया ताकि किसानों की फसलों का कुछ मूल्य हम उन्हें दे सकें।

रातू के अलग-अलग गाँव के किसानों से हमने लगभग 2500 किलो तरबूज खरीदा और उसे जरूरतमंदों के बीच निशुल्क वितरित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा रांची महानगर मंत्री गुड्डू सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता टुनटुन यादव, राहुल सिन्हा चंकी, ऋषभ काकड़, पियूष विजयवर्गीय, सनोज सिंह, विवेक, साहित्य पवन अनिल भगत आशीष अग्रवाल एवम अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share via
Share via