IMG 20201217 WA0052

रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से कृष्णा फ्यूल स्टेशन में लगा रक्तदान शिविर.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : कृष्णा फ्यूल स्टेशन श्रीअमड़ा ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दुमका शाखा के सहयोग से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को बढ़ावा देने और जागरूकता के लिए सोसाइटी निरंतर प्रयास कर रही है। जिसके तहत आज बाईपास रिंग रोड श्रीअमड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पेट्रोल पंप कर्मी सहित कई ग्रामीणों ने रक्तदान किया। शिविर में अधिकतर लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कृष्णा फ्यूल के संचालक और कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। इस तरह का पुनीत कार्य सभी फ्यूल स्टेशन के मालिकों को आयोजित करनी चाहिए।

सोसायटी के संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष ने बताया कि आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए सोसाइटी के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कृष्णा फ्यूल स्टेशन के संचालक ने समाजिक दायित्व निभाने की शुरुआत की है वह अनुकरणीय है। रक्तदान शिविर के आयोजन में फ्यूल स्टेशन के मालिक सन्नी कुमार, शुभम सौरभ, बृजेश पाठक, समाजसेवी विकास कुमार पाठक ने अग्रणी भूमिका निभाई। रक्तदान करने वालों में राज कुमार मंडल, सन्नी कुमार, शुभम सौरभ, बृजेश पाठक, मजहर, अविनाश सोरेन, मोहम्मद चंगू, हेमंत हेंब्रम, मोहम्मद वजीर, विशाल सिंह, नजामुल शेख शामिल है। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ देवाशीष रक्षित, तकनीशियन प्रकाश कुमार दे, वाहिद एजाज, रामप्रसाद पंडित, काजल आदि लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via