20251224 134058

17 वर्ष बाद लंदन से वापस आ रहे BNP नेता तारिक रहमान: ढाका एयरपोर्ट पर सख्त प्रतिबंध, दूतावासों ने जारी किए अलर्ट

17 वर्ष बाद लंदन से वापस आ रहे BNP नेता तारिक रहमान: ढाका एयरपोर्ट पर सख्त प्रतिबंध, दूतावासों ने जारी किए अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेस्क : ढाका, 24दिसंबर – बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान 17 वर्ष के लंबे निर्वासन के बाद कल 25 दिसंबर को देश लौट रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान लंदन से बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट से परिवार सहित ढाका पहुंचेंगे। उनकी वापसी को देखते हुए हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जबकि अमेरिकी और जर्मन दूतावासों ने विशेष अलर्ट जारी किए हैं।

20251224 134115

  •                           तस्वीर शोशल मीडिया से

तारिक रहमान की फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना होकर सिलहट होते हुए ढाका पहुंचेगी। अनुमान है कि सुबह 11:55 से दोपहर 12 बजे के बीच लैंडिंग होगी। लैंडिंग के बाद वे सीधे एवरकेयर अस्पताल जाएंगे, जहां उनकी मां खालिदा जिया इलाज करा रही हैं। इसके बाद पुर्बाचल में BNP की ओर से आयोजित स्वागत सभा में शामिल होंगे।

एयरपोर्ट पर 24 घंटे का प्रतिबंध

सुरक्षा और ऑपरेशनल कारणों से हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 24 दिसंबर शाम 6 बजे से 25 दिसंबर शाम 6 बजे तक गैर-यात्रियों (विजिटर्स) की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। केवल वैध टिकट और पासपोर्ट वाले यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा। हालांकि, तारिक रहमान का स्वागत करने वाले BNP कार्यकर्ताओं को विशेष अनुमति दी जाएगी।

बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें। तारिक रहमान ने खुद अपील की है कि उनकी वापसी से आम यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

दूतावासों की सतर्कता

जर्मन दूतावास: 24 और 25 दिसंबर को पूरी तरह बंद रहेगा।
अमेरिकी दूतावास: अपने नागरिकों को सलाह दी है कि 25 दिसंबर को ढाका एयरपोर्ट और आसपास की सड़कों पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

बड़ी रैली और संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। टिकट और पासपोर्ट साथ रखने की सलाह दी गई है।

राजनीतिक महत्वशेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अंतरिम सरकार के नेतृत्व में फरवरी 2026 में चुनाव होने हैं। तारिक रहमान की वापसी BNP के लिए बड़ा बढ़ावा मानी जा रही है। पार्टी ने देशभर से कार्यकर्ताओं को ढाका बुलाया है और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।

BNP नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा, “तारिक रहमान की वापसी लोकतंत्र की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी।” पार्टी का दावा है कि स्वागत में लाखों लोग शामिल होंगे।यह वापसी बांग्लादेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकती है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

Share via
Share via