बांग्लादेश में BNP की भारी जीत, तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय; 17 साल के निर्वासन के बाद धमाकेदार वापसी
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में 200 से अधिक सीटें जीत ली हैं, जिससे उनकी सरकार बनना तय हो गया है। तारिक रहमान अब देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
यह चुनाव 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद पहला बड़ा लोकतांत्रिक टेस्ट था। हसीना की अवामी लीग को चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं मिली थी, और चुनाव मुख्य रूप से BNP और जमात-ए-इस्लामी गठबंधन के बीच लड़ा गया।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BNP और उसके गठबंधन ने 209 से 211 सीटें जीती हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को महज 68-70 सीटें मिलीं। 17 साल बाद लंदन से वापस लौटे तारिक रहमान ने अपनी दोनों सीटों ढाका-17 और बोगरा-6 पर शानदार जीत दर्ज की। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव को “धांधली भरा” और “नकली” करार देते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिना उनकी पार्टी के वास्तविक नहीं है।
यह चुनाव बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है, जहां युवा वोट (Gen-Z प्रभाव) और 2024 की जुलाई क्रांति के बाद नई उम्मीदें जगी हैं। BNP अब अंतरिम सरकार (मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली) के बाद स्थायी सत्ता संभालेगी। अधिकारिक परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है, लेकिन BNP की जीत अब लगभग पक्की मानी जा रही है। बांग्लादेश की जनता ने बदलाव का संकेत साफ दे दिया है!


















