बीसीसीएल क़वार्टर में दफनाया गया युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस.
धनबाद : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में तिवारीडीह में एक व्यक्ति की हत्या कर सरकारी बीसीसीएल के क़वार्टर के अंदर शव दफनाने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दफनाया गया शव राजकुमार भुइयां(35) नामक व्यक्ति की है। शव के क्वार्टर में दफनाए जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कतरास थानेदार रास बिहारी लाल, सदलबल पहुंचकर शव निकालने की तैयारी में जुट गए हैं और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस पूरे मामले पर मृतक़ राजकुमार की पत्नी मालती देवी का कहना है, रात को शराब पीने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया था, जबकि उसकी छोटी पुत्री काजल का कहना है कि पाँच लोग आये थे, जिसमे एक महिला भी शामिल थी जिससे घर मे बहस हो रही थी। इस हत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे है लोगो का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह हत्या हुई है। पुलिस को जमीन पर खून के धब्बे भी मिले हैं, फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

















