नाबालिक सगी बहनों को दिया जहर एक कि मौत, मरी हुई लड़की के शव को कब्र से निकाला गया.

नाबालिक सगी बहनों को दिया जहर एक कि मौत, मरी हुई लड़की के शव को कब्र से निकाला गया.

Share
Link copied

गढ़वा : जिला में इंसानियत को झकझोरने वाली एक घटना ने समाज को तार-तार कर दिया है. कुछ मनचलों ने दो नाबालिग सगी बहनों को जहर दे दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। आनन फानन घर और गांव के लोगों ने झटपट शव को दफना दिया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को उदभेदन के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हुई, जिसके निर्देशन में पुलिस द्वारा लड़की के शव को कब्र से बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।

पुलिस ने लड़की के पिता के आवेदन पर गांव के शमशेर नामक युवक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। बरडीहा थाना के मनचले लड़के दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला कर आपत्तिजनक कार्य करने के लिए दबाव बनाया। जब लड़कियां तैयार नहीं हुईं तो उन्हें पेट दर्द की दवा बताकर उन्हें जहर दे दिया, जिसमें बड़ी बहन की मौत हो गई। ग्रामीणों की सलाह पर परिवार वालों ने लड़की को कब्रिस्तान में दफना दिया और मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने लड़की के पिता से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले सामने आ गए।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow