train

Bokaro News:-राजधानी एक्सप्रेस का बड़ा हादसा होते होते टला, ड्राइवर की समझदारी ने बचाई लोगो की जान

Bokaro News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। ड्राइवर की समझदारी की वजह यह हादसा टला। झारखंड के बोकारो में संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हो सकता था। फाटक पर तैनात व्यक्ति की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

ड्राइवर की समझदारी ने बचाई जान

नयी दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार को भोजूडीह रेलवे स्टेशन के संथालडीह रेलवे क्रॉसिंग में ट्रैक्टर से टकरा गयी। चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया अगर गाड़ी रफ्तार में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सही पर लग लगे ब्रेक की वजह से हादसा टल गया। ट्रैक्टर की ट्रौली ट्रेन की बोगी में फंस गयी। 45 मिनट तक राजधानी यही ठहरी रही। ट्रौली को हटाने के बाद ट्रेन यहां से रवाना हुई।
रेलवे ने की तुरंत कार्रवाई गेट मेन निलंबित

इस दुर्घटना के बाद रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फाटक पर तैनात गेट मेन को निलंबित कर दिया। घटना मंगलवार को दिन के करीब 4.45 में हुई। बताया जा रहा है कि फाटक पर तैनात व्यक्ति ने लापरवाही दिखाई। इस लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन के आने की सूचना के बाद भी फाटक गिराने में देरी की गयी। जबतक फाटक गिराया जाता तबतक ट्रैक्टर पहुंच गया। दूसरी तरफ से ट्रेन भी आ गई। ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला औऱ ट्रैक्टर पटरी पर खड़ी रही।

तुरंत तैनात हुई आरपीएफ

ट्रेन के ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और ब्रेक लगा दिया। भोजूडीह स्टेशन के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आरपीएफ की टीम को बुलाया गया। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ट्रौली को ट्रेन की बोगी अलग किया। ट्रेन शाम 5.27 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। आद्रा मंडल के सीनियर डीसीएम विकास कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गयी है. प्रथम दृष्टया गेट मेन की लापरवाही सामने आयी है. उसे निलंबित कर दिया है। ओड़िशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद लोगों के मन में डर बैठ गया है। इस तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना के संकेत देती है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via