वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी 9वां बजट, इनकम टैक्स से लेकर किसानों तक किसे मिलेगी राहत?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। यह भारतीय संसदीय इतिहास में दूसरा मौका है, जब रविवार के दिन बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1999 में रविवार को बजट पेश किया गया था। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जिसे लेकर देशभर में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आम आदमी से लेकर किसान, सैलरीड क्लास से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर तक—हर वर्ग की निगाहें बजट पर टिकी हैं। पिछले कुछ वर्षों में टैक्सपेयर्स को मिली सीमित राहतों के बाद इस बार लोग बड़े बदलावों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। खासतौर पर इनकम टैक्स स्लैब्स में बदलाव की उम्मीद, स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाने की मांग, निवेश पर अतिरिक्त टैक्स छूट की संभावना, किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए विशेष पैकेज और स्टार्टअप्स और MSME सेक्टर के लिए राहत शामिल है।
आज लाल कपड़े में लिपटी बजट फाइल से क्या-क्या निकलता है, इस पर पूरे देश की नजर है। देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है, इसका जवाब कुछ ही घंटों में मिल जाएगा।

















