cbi

CBI ने राष्ट्रीय खेल घोटाले में 16 ठिकानो पर छापा मारा , कई अहम दस्तावेज बरामद

सीबीआई  (CBI) ने रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान खरीद में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में कई जगहों पर तलाशी यानी छापेमारी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, झारखंड के दुमका जिले और  बिहार के  पटना और  दिल्ली सहित 16 स्थानों पर आरोपियों के  ठिकानो की  तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

इस मामले में  पूर्व  में मामला दर्ज किया है। सांसद और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष और तत्कालीन निदेशक (खेल), सरकार,  झारखंड का तत्कालीन आयोजन सचिव, राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति , तत्कालीन  झारखंड ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष  समेत कई लोग आरोपी है ।  माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर  दिनांक 11.04.2022 के अनुपालन में और 34 वें राष्ट्रीय खेलों, रांची से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है, जो पहले सतर्कता ब्यूरो, झारखंड राज्य द्वारा दर्ज की गई थी। यह आरोप लगाया गया था कि खेल सामग्री, उपकरण और संबद्ध सेवाओं की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई थीं। 34वें राष्ट्रीय खेल फरवरी, 2011 में रांची में आयोजित किए गए थे। फिलहाल जांच जारी है ।

 

Share via
Share via