गरीब,मजदूर व किसान विरोधी है केन्द्र सरकार : राजद.

गरीब,मजदूर व किसान विरोधी है केन्द्र सरकार : राजद.

Share
Link copied

राँची : झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर किसानों के अन्दोलन का छह माह पुरा होने पर किसानों द्वारा आहुत काला दिवस का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के शुभ चिंतक के ढोंग करने वाली भाजपा की गूँगी, बहरी और अंधी केन्द्र की सरकार इतनी निरंकुश व तानाशाह हो गई है की किसानों के अन्दोलन के छह महीने बीतने के बाद भी दिखाई नहीं दे रही है।

डॉ कुमार ने कहा कि किसान अन्दोलन के छह माह बीत गये, देश के किसान आज काला दिवस मना रहे हैं। किसान अन्दोलन में किसान, तीन कृषि काले कानुन वापस करने की लड़ाई लड़ रहे हैं इस अन्दोलन में सैकड़ो अन्न -दाता अपनी शहादत दे दी, किन्तु केन्द्र की निष्ठुर और निर्लज सरकार के कान में जू तक नहीं रेंगी। डॉ कुमार ने कहा कि पूँजी पतियों को लाभ पहचाने के लिये भाजपा सरकार कृषि काले कानुन वापस नहीं लेना चाहती चुकी केन्द्र सरकार गरीब, मजदूर व किसान विरोधी सरकर है, इस सरकर को गरीब मजदूर और किसान से कोई सरोकार नहीं,यह सरकर पूँजी पतियों के लिये थी,है और रहेगी।

एक ओर जहाँ पुरा देश वैश्विक महामारी से जुझ रही है इस वैश्विक महामारी में न जाने कितनी जानें चली गई और दुसरी ओर हमारे देश के अन्न दाता आन्दोलित है, अन्दोलन में सैकड़ों किसान अपनी शहादत दे दी किन्तु केन्द्र सरकार न जाने और कितनी जानें लेगी। केन्द्र सरकार अविलंब कृषि काला कानुन वापस ले।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow