IMG 20250318 WA0016

चैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ब्राउन शुगर तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्ति गिरफ्तार, 710.56 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹8.89 लाख नगद एवं अन्य सामान बरामद।

चैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ब्राउन शुगर तस्करी में संलिप्त तीन व्यक्ति गिरफ्तार, 710.56 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹8.89 लाख नगद एवं अन्य सामान बरामद।

चैनपुर पुलिस को दिनांक 17.03.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सफेद रंग की आर्टिगा कार (रजि. सं. JH-03AR-9151) से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर गढ़वा रोड से डालटनगंज की ओर आ रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार अंचलाधिकारी चैनपुर की उपस्थिति में पुलिस निरीक्षक सदर अंचल चैनपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस बल के साथ मगरदाहा घाटी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चेकिंग के दौरान संदिग्ध आर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार में सवार तीन व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल की तत्परता से तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

*गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:*

1. मनीष कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता स्व. मंजय चन्द्रवंशी, ग्राम पठानटोली, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा।
2. मो. तुफान राईन (उम्र 20 वर्ष), पिता ओसमोहम्मद राईन, ग्राम वार्ड नं. 08, दत्तानगर, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू।
3. चिराग कुमार सिंह (उम्र 20 वर्ष), पिता अरविंद कुमार सिंह, ग्राम बनिया टोला, थाना पालकोट, जिला गुमला।

*बरामदगी:*

1. ब्राउन शुगर: कुल 710.56 ग्राम (300 ग्राम कार के डैशबोर्ड से, 410.56 ग्राम चिराग कुमार सिंह के बैग से)।
2. नगद ₹8,89,000/- (मनीष कुमार के पास से)।
3. आर्टिगा कार (रजि. सं. JH-03AR-9151)।
4. तीन एंड्रॉयड फोन।
5. एक चैन (19.21 ग्राम)।
6. एक अंगूठी (3.39 ग्राम)।
7. एक अंगूठी (3.93 ग्राम)।
8. एक ब्रासलेट (44.31 ग्राम)।
9. एक अंगूठी (3.19 ग्राम)।

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। चिराग कुमार सिंह ब्राउन शुगर खरीदने आया था और डील के बाद उसने ₹8.89 लाख में 410.56 ग्राम ब्राउन शुगर खरीदी थी।

गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से बरामद ब्राउन शुगर के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामान को विधिवत जप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड सं. 43/2025, दिनांक 17.03.2025 को धारा 21(सी), 22(सी), 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

*पुलिस टीम:*

1. पु.नि. जीतराम महली, पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल चैनपुर।
2. पु.अ.नि. श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर थाना।
3. पु.अ.नि. बाबुलाल दुबे, चैनपुर थाना।
4. पु.अ.नि. रंजीत कुमार, चैनपुर थाना।
5. स.अ.नि. अजय कुमार गुप्ता, चैनपुर थाना।
6. स.अ.नि. रामचंद्र चौधरी, चैनपुर थाना।
7. हव. आनंद मसीह टोपनो, चैनपुर थाना।
8. आरक्षी-1034 शीतल मुर्मू, चैनपुर थाना।
======================

Share via
Share via