चतरा 100 एकड़ अवैध जमाबंदी पर गिरेगी गाज !
BIG BREAKING CHATRA — JHARKHAND
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: हंटरगंज अंचल में 100 एकड़ अवैध जमाबंदी पर गिरी गाज
चतरा : जिला प्रशासन ने अवैध जमाबंदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हंटरगंज अंचल क्षेत्र में 4H के तहत 47 लोगों की अवैध जमाबंदी रद्द करने की तैयारी पूरी कर ली है।
सूत्रों के अनुसार, लगभग 100 एकड़ भूमि पर अवैध जमाबंदी की गई थी, जिसे प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है। जल्द ही इन अवैध जमाबंदियों को रद्द करने की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

क्या है 4H के तहत कार्रवाई
4H के तहत प्रशासन उन अवैध जमाबंदियों को रद्द करता है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज और नियमों का उल्लंघन कर की गई होती हैं। हंटरगंज अंचल में भी ऐसी कई जमाबंदियों की जांच के बाद प्रशासन ने 47 मामलों को अवैध करार दिया है।
जल्द होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध जमाबंदी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अब देखना यह होगा कि आगे कितनी और अवैध जमाबंदियों पर प्रशासन गाज गिराता है ….

















