20250917 212619

चतरा पुलिस ने हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में हुई नन्दकिशोर साव की हत्या के मामले में चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और हत्या में प्रयुक्त हथियारों को बरामद किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टंडवा थाना में दर्ज कांड संख्या 91/25 (दिनांक 22.05.2025) के तहत वादिनी रेखा देवी (उम्र 40 वर्ष, पति स्व. नन्दकिशोर साव, निवासी बरकुटे, थाना टंडवा) के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1)/238/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि नन्दकिशोर साव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई और उनके शव को कुएं में फेंक दिया गया।

पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने गहन जांच और तकनीकी अनुसंधान के बाद चार अभियुक्तों—(1) भरोसी साव (58 वर्ष, मृतक का भाई), (2) पुनम देवी (52 वर्ष, भरोसी साव की पत्नी), (3) अंकित कुमार साहु (28 वर्ष, भरोसी साव का पुत्र), और (4) जयप्रकाश साहु (45 वर्ष, सोहर साव का पुत्र)—को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त बरकुटे गांव, थाना टंडवा, जिला चतरा के निवासी हैं।

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक लोहे का हथौड़ा और एक चिलोही (बैठी) बरामद किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि नन्दकिशोर साव का भरोसी साव की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को 17 सितंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share via
Share via