20250928 214421

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में श्री श्री बांधगाड़ी और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

1

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल, दीपाटोली और हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति, लालपुर के पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की प्रगति, समृद्धि और सभी राज्यवासियों के सुख, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा के जयकारों के बीच उन्होंने समस्त राज्यवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लगातार बारिश के बावजूद दुर्गा पूजा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था अटूट है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा, “रांची के भव्य और आकर्षक पंडाल हर साल की तरह इस बार भी दुर्गोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं। यह परंपरा हर वर्ष और सशक्त हो, माता रानी से यही प्रार्थना है।”

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

इस अवसर पर पूजा समितियों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। दोनों पंडालों में भक्तों का उत्साह और भक्ति का माहौल देखते ही बनता था।

Banner Hoarding

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Send this to a friend