IMG 20250403 WA0128

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

IMG 20250403 WA0128
Chief Minister Hemant Soren met a representative of Central Committee Shri Mahavir Mandal, Ranchi.

IMG 20250403 WA0129

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG 20250403 WA0127

 

 

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु किया सादर आमंत्रित।

IMG 20250403 WA0125

रांची :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में श्री हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मौके पर डीआईजी-सह-एसएसपी रांची  चंदन सिन्हा, उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री, केंद्रीय समिति  महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष  जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष  पवन गुप्ता,  राहुल कुमार सिन्हा (चंकी) ,  सुभाष कुमार साहू,  संतोष गुप्ता,  प्रमोद शाश्वत,  दीपक ओझा,  आलोक दुबे, श्री बिंदुल वर्मा,  प्रमोद श्रीवास्तव,  राजू यादव,

राकेश सिंह,  शंकर दुबे,  गोपाल पारीक,  कमलेश यादव,  सागर कुमार,  संजय पोद्दार एवं अन्य उपस्थित थे।

Share via
Share via