मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री ने दिगंत पत्रकार रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री ने दिगंत पत्रकार रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि

Share
Link copied

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री दीपिका पांडे और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने दिगंत पत्रकार रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि..

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री ने दिगंत पत्रकार रवि प्रकाश को दी श्रद्धांजलि
Chief Minister Hemant Soren, Minister  paid tribute to late journalist Ravi Prakash

मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ पत्रकार स्व० रवि प्रकाश के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि सरकार इस दुःख की घड़ी में आपके साथ खड़ा है। मुख्य्मंत्री ने कहा कि दिग्वांत रवि प्रकाश की पत्रकारिता जगत में पहचान एक निष्पक्ष और बेबाक पत्रकार की थी, पत्रकरिता में उन्होंने कम उम्र में ही एक बड़ी लकीर खींची। निष्चित ही असमय उनकी मौत पत्रकरिता के लिए अपूर्ण क्षति है। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री दीपिका पांडे सिंह और राज्य सभा सदस्य महुआ मांझी ने भी स्व० पत्रकार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
बताते चलें कि स्व० पत्रकार रवि प्रकाश के पार्थिव शरीर को आखरी दर्शन के लिए प्रेस क्लब हॉल में रखा गया था। बताया जाता है पत्रकार रवि प्रकाश विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे, वह फेफड़े की कैंसर के मरीज़ थे,उनका मुम्बई के अस्पताल में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान ही उन्होंने आख़री सांस ली। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बजरिया हवाई जहाज रांची लाया गया। आज ही देर शाम हरमू मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow