IMG 20250411 WA0005

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता स्व० हरिशंकर पत्रलेख को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के दिवंगत पिता स्व० हरिशंकर पत्रलेख को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Chief Minister Hemant Soren paid heartfelt tribute to the late Harishankar Patralekha, father of former minister Badal Patralekha.
Chief Minister Hemant Soren paid heartfelt tribute to the late Harishankar Patralekha, father of former minister Badal Patralekha.

झारखण्ड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के देवघर जिला, कुशमाहा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता स्व० हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व० हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via