महेंद्र सिंह धोनी को फिर मिली चेन्नई सुपर किंग्स की कमान, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर

महेंद्र सिंह धोनी को फिर मिली चेन्नई सुपर किंग्स की कमान, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर

Share
Link copied

महेंद्र सिंह धोनी को फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का कप्तान बनाया गया है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। धोनी का अनुभव और नेतृत्व CSK के लिए हमेशा से तुरुप का इक्का रहा है। उन्होंने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में टीम को पांच बार IPL खिताब जिताया है।

हालांकि मौजूदा सीजन में CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, पांच मैच में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धोनी अपनी पुरानी जादुई कप्तानी से टीम की किस्मत पलट पाएंगे। उनकी रणनीति और दबाव में शांत रहने की काबिलियत निश्चित रूप से टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन बल्लेबाजी में उनकी मौजूदा फॉर्म और गायकवाड़ जैसे प्रमुख खिलाड़ी की गैरमौजूदगी चुनौतियां बढ़ा सकती है।

धोनी की वापसी से फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या धोनी CSK को प्लेऑफ की दौड़ में वापस ला पाएंगे। और क्या आप इस बदलाव से CSK के प्रदर्शन में बड़ा उलटफेर होने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow