20251105 143824

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुनानक जयंती पर “प्रकाश उत्सव” में लिया हिस्सा, सिख समुदाय को दी बधाई

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में आयोजित 556वें “प्रकाश उत्सव” में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और पूरे झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने सिख समुदाय और राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व तथा कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गुरुनानक जयंती सिख समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। वे स्वयं हर वर्ष इस अवसर पर थोड़ी देर के लिए यहां आते हैं और “प्रकाश उत्सव” में शामिल होकर उन्हें अपार हर्ष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधे रखने का संदेश देता है। गुरुनानक देव जी के विचारों और वचनों में सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुरुनानक देव जी केवल सिख समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी दूरदर्शी सोच, दिखाए गए रास्ते और आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचार, कर्म और समर्पण से हमें सीख मिलती है कि एक-दूसरे का हाथ थामकर एकजुट होकर आगे बढ़ना ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सिख समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं और गुरुनानक देव जी के प्रति सच्ची श्रद्धा उन्हें यहां खींच लाती है। उन्होंने “प्रकाश उत्सव” के आयोजकों और सिख समाज को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड, रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share via
Share via