ग्यारह बटालियन सीआरपीएफ ने गुरुनानक जयंती पर धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

ग्यारह बटालियन सीआरपीएफ ने गुरुनानक जयंती पर धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

Share
Link copied

लातेहार के प्रखंड कार्यालय स्थित सीआरपीएफ 11वीं बटालियन कैंप परिसर स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों, लातेहार के नागरिकों, सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और अरदास की। सभी ने गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गुरुवाणी पाठ और कीर्तन से हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। गुरमीत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और लंगर का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर बलजिंदर कौर देव ने कहा कि गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow