मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न क्षेत्रों के आमजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान मुलाकातियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला एवं नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री से संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी मुलाकातियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह मुलाकात राज्य सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता को दर्शाती है।

















