मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कल तीन पुस्तकाें काे लाेकार्पण करेंगे.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कल तीन पुस्तकाें काे लाेकार्पण करेंगे.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कल दिनांक 11 जनवरी 2021 को राज्य सभा सांसद श्री शिबू सोरेन के जन्म दिन के अवसर पर उनसे संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकाें काे लाेकार्पण करेंगे। श्री अनुज कुमार सिन्हा ने इन तीनाें पुस्तकाें काे लिखा है।

इन पुस्तकों का होगा लोकार्पण
राज्य सभा सांसद श्री शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित पुस्तकों में दिशाेम गुरु: शिबू साेरेन (हिंदी) , ट्राइबल हीराे : शिबू साेरेन(अंगरेजी) और सुनाे बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू साेरेन (गुरुजी) की गाथा शामिल हैं।

दिशाेम गुरु : शिबू साेरेन नामक यह पुस्तक मूलत: श्री शिबू साेरेन के जीवन के संघर्ष की गाथा है। पुस्तक में इस बात की विस्तार से चर्चा की गयी है कि किन हालाताें में श्री शिबू साेरेन काे स्कूल छाेड़ कर महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदाेलन में उतरना पड़ा। कैसे उन्हाेंने आदिवासियाें काे उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। कैसे धान काटाे आंदाेलन चलाया। उनका लंबा समय पारसनाथ की पहाड़ियाें और जंगलाें में बीता। कैसे श्री शिबू साेेरेन ने आदिवासी समाज काे एकजुट कर सामाजिक बुराइयाें काे दूर करने का अभियान चलाया। पुस्तक में इस बात का जिक्र है कि कैसे उन्हाेंने विनाेद बिहारी महताे और एके राय के साथ मिल कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया। पुस्तक में उनके राजनीतिक जीवन का भी विस्तार से वर्णन है। श्री शिबू साेरेन के जीवन की राेचक और दुर्लभ तसवीरें भी उपलब्ध हैं।

ट्राइबल हीराे
शिबू साेरेन नामक पुस्तक हिंदी का अंगरेजी में अनुवाद है। तीसरी पुस्तक में श्री शिबू साेरेन के संघर्ष काे चित्रावली के माध्यम से बच्चाें काे बताने का प्रयास किया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now