20260216 204951

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में की ग्रामीणों से मुलाकात, पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में हुए शामिल

रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें परंपरागत तरीके से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने गांव में आयोजित एक महत्वपूर्ण पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में भाग लिया और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. नेमरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और आदिवासी रीतियों के साथ जोशीला स्वागत किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बैठक के दौरान सामाजिक सद्भाव, एकता और ग्रामीण विकास पर बल देते हुए कहा कि पैतृक गांव की मिट्टी से जुड़ाव उन्हें हमेशा नई ऊर्जा देता है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उन्हें प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

Share via
Share via