The cold is increasing continuously in Jharkhand, the capital Ranchi is the coldest.

झारखंड में एक बार फिर लौटी ठंड, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री की हुई गिरावट

झारखंड में एक बार फिर लौटी ठंड, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री की हुई गिरावट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड में एक बार फिर ठंड लौट आई है। तीन दिनों की गर्मी के बाद पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री लुढ़ककर 10.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। रात का पारा गिरने से सुबह में रांची शहर सहित आसपास के इलाकों में ठंडी हवाओं ने एक बार फिर कनकनी बढ़ा दी है। वहीं दिन के तापमान की बात करें तो वह भी करीब 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री पर पहुंच गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी को रांची के आसमान में बादल देखा जा सकता है और गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन के दौरान झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। उसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Share via
Share via