CONGRESS

CONGRES: कांग्रेस का एकदिवसीय धरना , कोर्ट के डिसीजन को बीजेपी के सर मढ़ा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CONGRES

हाईकोर्ट के डिसीजन में कांग्रेस को बीजेपी नजर आती है। दरअसल मोदी सरनेम में राहुल गाँधी को सिविल कोर्ट में मिली सजा को गुजरात हाईकोर्ट ने बरकार रखा। बस यही बात कांग्रेस को नागवार गुजरी है। इसी बात को राजनीती में तब्दील करने के लिए कांग्रेस ने बीजेपी को निशाना बनाया। और कहा की भाजपा के शासन काल में देश की हो रही बदतर स्थिति के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर रही है। और यही वजह है की आज प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमिटी मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास मौन सत्याग्रह पर बैठी है।

इस मौन सत्याग्रह में प्रदेश के तमाम कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।यह एक दिवसीय मौन सत्याग्रह सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है तो शाम पांच बजे तक चलेगा। मौन सत्याग्रह की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

राजेश ठाकुर ने कहा कि यह भाजपा की जो सुनियोजित साजिश है। षड़यंत्र है। उसका हम विरोध करते रहेंगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता को संदेश दिया है कि किस तरह से महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी चरम पर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों के बीच नफरत चरम पर है। भाजपा इसके विरोध में है। आज राहुल गांधी जो देश की आवाज बने हैं उसको ताकत देने के लिए हमलोग मौन सत्याग्रह पर बैठेंगे। हम समझते हैं कि आज जो पूरे देश में मौन व्रत हो रहा है उससे नयी ऊर्जा का संचार होगा। राहुल गांधी देश हित में जो बात करते हैं उसको ताकत मिलेगी।

मौन सत्याग्रह शुरू करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश की आवाज बन चुके राहुल गांधी के प्रयासों को कुंद करने की कोशिश की जा रही है। एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, ललत मोदी का तथाकथित रिश्तेदार बनने का दावा करते हुए न्यायालयों में मुकदमा किया। और उस निमित्त कुछ निर्णय आए हैं। हमलोग सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होता है हम उसका सम्मान करते हैं।

Share via
Send this to a friend