कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई गईं भर्ती
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराई गईं भर्ती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम तक सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बता दें कि इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। बता दें कि खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं।
सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय दिख रही हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान को लेकर काफी हंगामा मचा था। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक घंटे के संबोधन के बाद उनके बारे में सोनिया गांधी की ‘बेचारी और बहुत थकी हुई’ टिप्पणी से राजनीति गर्म हो गई थी।

















