रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने दी शुभकामनाएं।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने दी शुभकामनाएं।

Share
Link copied

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सरकार का गठन किया, जिसमें रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस भव्य समारोह में मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने नव नियुक्त मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि नई सरकार दिल्ली के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हितों की रक्षा करते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित प्रयास करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना होगा, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए और राजधानी के विकास को नई गति मिले।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow