कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान: जन जागरण के लिए एलईडी वैन रवाना
पटना: बिहार में कांग्रेस ने “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत जन जागरण के लिए एक एलईडी वैन को बिहार रवाना किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस भवन से हरी झंडी दिखाकर इस वैन को रवाना किया। यह वैन 17 अगस्त से शुरू होने वाली राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान उनके आगे-आगे चलेगी, जो बिहार के सासाराम से शुरू होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वोट चोरी के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। साथ ही, यह अभियान लोकतंत्र, संविधान और “एक व्यक्ति, एक वोट” के सिद्धांत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पहल बिहार की जनता को उनके मताधिकार के महत्व को समझाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है।
एलईडी वैन के माध्यम से कांग्रेस बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को इस अभियान के संदेश से अवगत कराएगी। यह वैन राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान जनता के बीच जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

















