Swaraj Padyatra started from Ulihatu, Congress State President Keshav Mahato Kamlesh joined.

उलिहातू से स्वराज पदयात्रा शुरू, शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश।

Share
Link copied

खूंटी : राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा आहूत चार दिवसीय स्वराज पदयात्रा बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से शुरू हुई। पदयात्रा की शुरुआत उलिहातू में धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। संगठन के लोग पदयात्रा कर राजधानी के मोरहाबादी बापू बाटिका पहुंचेंगे। पर्यावरण संरक्षण और राज्य में पेसा कानून लागू करने के लिए पदयात्रा निकाली गयी है। पदयात्रा की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इससे पहले नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की। स्वराज पदयात्रा 22 मार्च को मोरहाबादी मैदान में पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow