The 131st Constitutional Amendment Bill, related to the Women's Reservation Bill, was defeated in Parliament.

महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल संसद में गिरा

महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल संसद में गिरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

देश के लोकसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है । केंद्र सरकार का अति महत्वपूर्ण महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल संसद में गिर गया।

इसके साथ ही केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा है। इस बिल के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। कुल वोट पड़े 528 जिसके बाद बिलों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। यानी 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बहुमत नहीं मिलने से ये बिल पास 54 वोट से गिर गया।

सबसे गौर करने वाली बात यह है की पिछले 11 साल के शासन में यह पहला मौका जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई।

इस वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लगभग एक घंटा स्पीच दी थी। कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। विपक्ष अगर वोट नहीं देगा तो बिल गिर जाएगा। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है।

जाहिर है ली इन संशोधित बिलों पर लोकसभा में 21 घंटे चर्चा हुई। कुल 130 सांसदों ने अपने विचार रखें, इनमें महिला सांसदों की संख्या 56 थीं।

Share via
Share via