झारखंड में नक्सलियों पर कोबरा का प्रहार: हजारीबाग मुठभेड़ में 4 नक्सली  ढेर, शीर्ष कमांडर सहदेव महतो समेत कई बड़े चेहरे शामिल

झारखंड में नक्सलियों पर कोबरा का प्रहार: हजारीबाग मुठभेड़ में 4 नक्सली  ढेर, शीर्ष कमांडर सहदेव महतो समेत कई बड़े चेहरे शामिल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

COBRA Strikes Naxals in Jharkhand: 4 Naxals Neutralized in Hazaribagh Encounter

नवीन कुमार 

हजारीबाग: झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। हजारीबाग जिले के खपिया जंगल क्षेत्र में सीआरपीएफ (CRPF) की  209 कोबरा CoBRA बटालियन टीम ने एक सटीक ऑपरेशन के दौरान चार खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा रहे  सहदेव महतो भी शामिल है।

सटीक सूचना पर की गई कार्रवाई

COBRA Hazaribagh Encounter

सुरक्षा बलों को खपिया जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद 209 कोबरा की टीमों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देख नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला। काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने साहस का परिचय देते हुए चार नक्सलियों को ढेर कर दिया।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो चार नक्सलियों के शव बरामद हुए। इनकी पहचान संगठन के भारी-भरकम कैडर के रूप में हुई है:
1. सहदेव महतो उर्फ अनुज:  रीजनल कमेटी मेंबर (RCM) और दस्ते का सरगना।
2.  नताशा:  स्पेशल ज़ोनल कमेटी मेंबर (SZCM)।
3.  बुधन कर्माली: एरिया कमांडर।
4.  रंजीत गंझू: एरिया कमांडर।

अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद

COBRA Strikes Naxals in Jharkhand: 4 Naxals Neutralized in Hazaribagh Encounter

घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
02 AK सीरीज राइफल
01 कोल्ट AR-15 राइफल  (अत्याधुनिक अमेरिकी तकनीक वाली राइफल)
01 इंसास (INSAS) राइफल 

सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि

पुलिस प्रशासन और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करार दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सहदेव महतो और नताशा जैसे बड़े चेहरों का खात्मा होने से राज्य में नक्सली नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा।

COBRA Hazaribagh Encounter
यह ऑपरेशन क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। नक्सलियों के पास अब केवल दो ही विकल्प हैं—या तो वे आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में लौटें, अन्यथा उन्हें कानून की सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा।” साकेत सिंह / IG CRPF

वर्तमान में सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में  सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और नक्सली छिपे न हों।

Share via
Share via